पश्चिम बंगाल में लोगों ने जमकर मनाया होली का जश्न
रंगों के इस पारंपरिक त्योहार के अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है लोग समूहों में एकत्रित होकर एक दुसरे के साथ मिलकर पारंपरिक तरीके से होली का जश्न मनाते हैं।
इस त्यौहार के मौके पर घरों में राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी में सजाकर ले जाया जाता है। इस विशेष दिन यानी 'डोल पूर्णिमा' के मौके पर लोग अपने घरों में राधा-कृष्ण की आराधना करते हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने आईएएनएस को बताया, "इस मौके पर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा होली के अवसर पर विशेष सुरक्षा के मद्देनजर 5,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications