परीक्षा की तैयारी में जी-जान से जुटे सीबीएसई के छात्र

सीबीएसई की 10 बोर्ड परीक्षा में 902,517 छात्र भाग ले रहे हैं जबकि 12 बोर्ड परीक्षा में 699,129 छात्र शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा खाड़ी देशों में 20,000 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 12 वीं बोर्ड की पहले दिन भौतिकी विषय की परीक्षा है जबकि 10 वीं बोर्ड की परीक्षा संगीत की है।

10 वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में मशगूल छात्रा स्नेहा रमानी ने बताया,"मैं परीक्षा को लेकर परेशान नहीं हूं। मेरे साथ सिर्फ एक समस्या है। मैं देर रात तक पढ़ती हूं इस वजह से सुबह काफी देर से जाग पाती हूं। "

छात्रा की मां पार्वती ने सीबीएसई हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सलाहकारों से मदद ली है।

उन्होंने बताया,"मैं बहुत चितित हूं कि उसने दिन में पढ़ाई नहीं की है। मुझे नहीं पता उसने रात में पढ़ाई करके कितनी अच्छी तैयारी की है। उसने हमेशा से रात में ही पढ़ाई की है। हालांकि वह परीक्षा को लेकर जरा भी परेशान नहीं है, लेकिन दिन के वक्त परीक्षा हॉल में ध्यान केंद्रित करती है या नहीं, यह एक परेशान करने वाली बात है। "

उन्होंने बताया,"सलाहकारों का मानना है कि यह एक सामान्य बात है। अभी उसे कम से कम उसे आठ घंटे नींद चाहिए।"

तीन मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में 5,500 परीक्षा केंद्रों पर 16 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा के तनाव से निपटने के बारे में सीबीएसई हेल्पलाइन नम्बरों पर विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के लगातार कॉल आ रहे हैं। सीबीएससी ने इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, फरीदाबाद, भुवनेश्वर जामनगर, भोपाल, नागपुर सहित अनेक स्थानों पर 52 प्रशिक्षित परामर्शदाताओं को लगाया है। इसके अलावा देश के बाहर कुवैत, दुबई और दोहा में भी केंद्र स्थापित किए गए हैं।

नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की सीबीएसई सलाहकार अवन्तिका अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया,"छात्रों और उनके अभिभावकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं लगातार फोन कॉल का जवाब दे रही हूं। हालांकि कुछ छात्र परीक्षा को लेकर चिंतित हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+