सड़क हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की मौत
पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "रविवार को करीब दो बजे नैना देवी मंदिर के नजदीक कार के 30 फुट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया। घायल को बिलासपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने बताया कि हताहतों में सभी की उम्र 30 से 35 के बीच है। मोगा शहर के रहने वाले ये तीर्थयात्री मंदिर से पूजा-पाठ कर लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications