अज्ञात लोगों ने सेल के अधिकारी को मारी गोली
पुलिस के अनुसार तीन लोगों ने मुख्य महाप्रबंधक जे. के.भौमिक के घर में घुसकर उन्हें जख्मी करने के बाद उनको गोली मार दी।
इसके बाद भौमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "हम मामले की छानबीन दो कोणों से कर रहे हैं। यह चोरी करने का मामला हो सकता है। हो सकता है कि भौमिक के द्वारा डकैती के प्रयास का विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई हो। यह भी संभव है कि उनकी हत्या करने की यह पूर्व निर्धारित योजना हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications