फ्रांस में तूफान से 14 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने फ्रांस इंफो रेडियो के हवाले से बताया कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान की वजह से पेड़ जड़ से उखड़ और मकान ध्वस्त हो गए हैं। साथ ही परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही और 10 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है।
पीड़ितों में से एक 88 वर्षीय महिला पश्चिमी तट पर स्थित अपने घर में डूबते हुए पाई गई। इसी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला सहित एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी शहर लुचान में पेड़ की टहनी से घायल होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
भारी बारिश और आंधी की वजह से सड़कें टूट गईं हैं और फ्रांस के कई शहरों में बाढ़ आ गई है। अटलांटिक तट का संपर्क बाकी की दुनिया से टूट गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications