वैश्विक वित्तीय पुनर्गठन के लिए भारत-सऊदी अरब महत्वपूर्ण : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने रविवार को काउंसिल आफ सऊदी चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी अर्थव्यवस्थाओं का बाकी दुनिया के साथ एकीकरण ने नए अवसर सृजित किया है लेकिन साथ में नई चुनौतियां भी लेकर आया है।"
सिंह ने कहा, "वैश्विक वित्तीय संकट ने वैश्विक कार्रवाई और सुधारों के लिए एक व्यापक एजेंडा सामने रखा है। ऐसे में वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय ढांचे के पुनर्गठन में भारत और सऊदी अरब जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका जी-20 समूह और अन्य समूहों में महत्वपूर्ण होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications