दिल्ली पुलिस के सिपाही ने महिला के साथ किया बलात्कार
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "द्वारका सेक्टर 16 में यह घटना उस वक्त हुई जब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। उस समय उसका पति हरियाणा गया हुआ था। पीड़िता ने शिकायत किया कि घटना के दौरान सिपाही ने शराब पी रखी थी।"
पति के घर वापस लौटने पर महिला ने घटना के बारे में उसे बताया, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को पुलिस से शिकायत की।
पुलिस अधिकारी ने बताया, " महिला का चिकित्सकीय जांच कराने के बाद मामले की पुष्टि हुई। सिपाही अपराध शाखा में तैनात है और पीड़िता के पति का दोस्त है। वह अक्सर उसके पति से मिलने आया करता था।"
पुलिस ने फरार सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications