भविष्य निधि पर 8.5 प्रतिशत ब्याज
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 1989 और 2000 के बीच जमा राशि पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था।
ईपीएफओ की सलाहकार संस्था वित्त एवं निवेश समिति (एफआईसी) ने यहां बैठक की और अगले वित्त वर्ष (2010-11) के लिए भविष्य निधि जमा राशि पर 8.5 प्रतिशत ब्याज बनाए रखने का निर्णय लिया।
एक अधिकारी के अनुसार एफआईसी द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम मंजूरी के लिए ईपीएफओ की शीर्ष इकाई, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) के समक्ष ले जाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications