क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
होली के दिन दोपहर 2 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय सभी चार रूटों-दिलशाद गार्डन से रिठाला, जहांगीरपुरी से केंद्रीय सचिवालय, नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-9 और आनंद विहार से यमुना बैंक तक की सेवाएं सुबह 6 बजे के बजाय दोपहर दो बजे से शुरू होगी। रात्रि में इन रूटों पर सेवाएं पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दोपहर दो बजे के बाद मेट्रो सेवा में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस दिन हालांकि यात्रियों को पूरे दिन मेट्रो फीडर बसों की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो कुछ ही समय में यातायात के प्रमुख साधन के रूप में उभरी है। इसमें रोजाना 950,000 लोग सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें