लड़के के परिवार को गांव छोड़ने का फरमान
खाप पंचायत ने परिवार को दो मार्च तक गांव छोड़ देने की चेतावनी दी है।
समसपुर गांव का निवासी श्रीभगवान मेघा पड़ोसी गांव मकरानी की रहने वाली अनिता फौगत को लेकर 21 फरवरी को भाग गया। खाप पंचायत ने दोनों की शादी को अवैध घोषित कर दिया है।
समसपुर खाप पंचायत के एक वरिष्ठ सदस्य ने रविवार को कहा, "समसपुर गांव का कोई व्यक्ति फौगत जाति की किसी लड़ी से शादी नहीं कर सकता, क्योंकि फौगत गोत्र का समसपुर के निवासियों के साथ भाईचारे का संबंध है। इसलिए यह शादी अवैध है और हमारे युगों पुरानी परंपरा के खिलाफ है।"
पंचायत सदस्य ने कहा, "हमने श्रीभगवान के पिता रणधीर सिंह मेघा को निर्देश दिया है कि वह दो मार्च तक गांव छोड़ दे। उसका पूरा परिवार भाईचारा के सामाजिक नियमों के उल्लंघन का दोषी है। यदि उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया तो हम उन्हें जबरन गांव से बाहर कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications