जापान और न्यूजीलैंड में भयंकर सुनामी की चेतावनी (लीड-3)

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार जापान के तटीय इलाकों में रविवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लोगों से तत्काल तटीय इलाकों को छोड़ने की अपील की गई।

न्यूजीलैंड में भी सुनामी को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। न्यूजीलैंड के मुख्य द्वीप से करीब 700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में चैटमैन द्वीप तक रविवार सुबह सुनामी की 0.5 मीटर ऊंची लहरें पहुंची।

जापान के पूर्वोत्तर में स्थित कुजी बंदरगाह पर अपराह्न 4 बजे 120 सेंटीमीटर की लहरें उठीं, इससे हालांकि किसी के हताहत होने या भारी नुकसान होने की खबर नहीं है। उत्तरी तटीय क्षेत्रों में 10 से 90 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठने की खबरें हैं।

जापान में मौसम विभाग के प्रमुख यासुओ सेकीता ने कहा है कि पहली लहरों की तुलना में दूसरी और तीसरी लहरें ज्यादा ऊंची हो सकती हैं। इस चेतावनी के बाद तटीय क्षेत्रों में रेल सेवाओं को रोक दिया गया है।

उधर, न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय सकंट प्रबंधन केंद्र ने कहा कि पूरे प्रशांत में 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुनामी लहरें चल रही हैं और इससे न्यूजीलैंड तट पर एक मीटर ऊंची लहरें पैदा होने की आशंका है। तटीय इलाके के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।

पुलिस ने गिब्सबोर्न शहर और उत्तरी द्वीप ईस्ट कोप के छोटे समुदायों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार क्राइस्टचर्च के समीप निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों को छोड़कर ऊपरी इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।

चिली में भूकंप से मरने वालों की संख्या 300 के पार :

चिली में शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मरने वालों की संख्या 300 से अधिक हो गई है। इस बीच, रविवार को जापान और न्यूजीलैंड में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चिली के आंतरिक मंत्री एडमंडो पेरेज योमा ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैकड़ों लोगों के अभी भी गायब होने की संभावना व्यक्त की गई है। समझा जा रहा है कि ध्वस्त इमारतों के तले ये लोग दबे हो सकते हैं।

एडमंडो ने शनिवार को कहा था इस आपदा में काफी अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है और इस बारे में कोई आंकड़ा देना बहुत कठिन है।

मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बरतना चाहिए। उधर, बचावकर्मियों ने कांसेपकियोन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और आशंका है कि वे मलबे में फंसे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वर्ष 1960 के बाद आया यह सबसे तीव्र भूकंप है।

रूसी द्वीप समूहों को खाली कर रहे हैं लोग :

यूजोनो-साखालिंस्क (रूस)। चिली में आए भूकंप के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए रूस के सुदूर पूर्व स्थित कुरील द्वीप समूह के लोग पलायन करने लगे हैं।

समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवास्ती' के अनुसार, स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में दो मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठने की आशंका है। हालांकि उत्तरी कुरील द्वीप समूह के आंतरिक हिस्सों में कोई खतरा नहीं है।

चिली में शनिवार तड़के आए भूकंप में तकरीबन 300 लोग मारे जा चुके हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+