लोक मोर्चा संसद में अलग गुट के रूप में मान्यता चाहता है

इस समूह में जसवंत सिंह के अलावा झारखण्ड के डाल्टनगंज से निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के बांका से सांसद दिग्विजय सिंह और महाराष्ट्र के सांसद राजू शेट्टी शामिल हैं।

नामधारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि लोकसभा अध्यक्ष हमें अलग गुट के रूप में पहचान देंगी।"

उन्होंने कहा, "निर्दलीय सांसदों को सदन में लोक महत्व से जुड़े विषयों को उठाने के लिए उपयुक्त समय नहीं दिया जाता है। इस गुट को अलग पहचान दिए जाने से हमें बोलने का अधिक मौका मिलेगा।"

नामधारी ने कहा, "हमें पता है कि इस प्रकिया में समय लगेगा लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इसका समाधान होगा।"

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जब केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा बजट पेश कर रहे थे तब समूचे विपक्ष ने एकसाथ सदन से बहिर्गमन किया था। राजू को छोड़ इस निर्दलीय गुट के सभी तीन सांसद इस दौरान सदन में ही बैठे रहे।

लोकसभा में कुल नौ निर्दलीय सदस्य हैं। जसवंत और राजू को निर्दलीय सदस्य नहीं माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+