पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग
पुलिस के अनुसार पीथमपुर के सेक्टर-एक में स्थित न्यू कॉर्प प्लास्टिक फैक्टरी में शनिवार देर रात लगभग एक बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में रौद्र रूप धारण कर लिया। देर रात से ही आग बुझाने के प्रयास चल रहे हैं।
पीथमपुर चौकी के प्रभारी के.एस. बुंदेला ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "आग बुझाने के प्रयास जारी हैं मगर आग पूरी तरह से अभी बुझ नहीं पाई है। अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। फैक्टरी में प्लास्टिक बैग और कंटेनर आदि बनाए जाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications