दिल्ली में आग से एक की मौत
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में रिबॉक के एक शोरूम में आग लगने की वजह से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कृष्णा नगर में स्थित रिबॉक के शोरूम में आग शनिवार रात करीब 11.20 बजे लगी।
अधिकारी ने बताया, "आग से शोरूम पूरी तरह से जल गया है, लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। शोरूम के अंदर से हमें पूरी तरह से झुलसी हुई एक लाश मिली है। हम उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications