काबुल में बंदूकधारी ने 5 की हत्या की

काबुल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी में एक अज्ञात बंदूकधारी व्यक्ति ने शनिवार को एक घर में घुसकर पांच लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

यह हमला पांच तालिबान आत्मघाती बम दस्तों के उस हमले के एक दिन बाद हुआ जिसमें नौ भारतीयों समेत 17 लोग मारे गए थे।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, काबुल पुलिस के अपराध जांच विभाग के प्रमुख अब्दुल गफ्फार सैयदजादा ने कहा कि शहर के नावाबाद डाखोडाइदाद इलाके में अहमद शाह के परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं।

गृह मंत्रालय के एक वक्तव्य में कहा गया है कि गोलीबारी के बाद हमलावर इलाके से भाग गया। अभी तक इस हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह हमला शहर के मध्य हिस्से में हुआ है, जहां की सुरक्षा हजारों अफगान सैनिकों के साथ स्थानीय पुलिस भी करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+