ताजिकिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए हुआ मतदान
दुशान्बे, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ताजिकिस्तान में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति इमोमली रखमोन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूती से उभरने की संभावना है।
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार ताजिकिस्तान में आधिकारिक रूप से पंजीकृत आठ दलों में से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। इस दल से 85,000 सदस्य जुड़े हुए हैं और संसद में 63 सीटों में से 52 सीटें इसी पार्टी के पास हैं।
रखमोन ने इस मध्य एशियाई देश पर दो दशक तक शासन किया है। वर्ष 2009 में उन्हें पीपुल्स डेमोक्रेटिकपार्टी के रूप में नेता फिर से राष्ट्रपति चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications