सुनामी के डर से रूसी द्वीप समूहों को खाली कर रहे हैं लोग
यूजोनो-साखालिंस्क (रूस), 28 फरवरी (आईएएनएस)। चिली में आए भूकंप के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए रूस के सुदूर पूर्व स्थित कुरील द्वीप समूह के लोग पलायन करने लगे हैं।
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवास्ती' के अनुसार, स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में दो मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठने की आशंका है। हालांकि उत्तरी कुरील द्वीप समूह के आंतरिक हिस्सों में कोई खतरा नहीं है।
चिली में शनिवार तड़के आए भूकंप में तकरीबन 300 लोग मारे जा चुके हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई है।
चिली के दूसरे सबसे बड़े शहर कांसेपकियोन से 89 किलोमीटर उत्तर में सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications