ऑनलाइन कैट परीक्षा के परिणाम घोषित

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने लंबे समय से प्रतीक्षित कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) के परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिए।

संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा, "आईआईएम ने वर्ष 2009 के कैट परीक्षा के परिणाम वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कैटआईआईएम डॉट इन' पर जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक आईआईएम द्वारा साक्षात्कार के लिए चुने गए छात्रों की सूची तैयार करने के बाद उसे भी वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।"

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में हुई कैट की ऑनलाइन परीक्षा में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में कम से कम 241,000 प्रतिभागी शामिल हुए थे।

हालांकि परीक्षा के समय तकनीकी समस्याओं के कारण सभी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे जिसकी वजह से जनवरी में विभिन्न स्थानों पर परीक्षा कराई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+