एनसी और कांग्रेस संयुक्त रूप से नगरपालिका चुनाव लड़ेगी
नगरपालिका चुनाव अप्रैल में होंगे। सूत्रों के अनुसार एनसी और कांग्रेस उन सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जो उनके कब्जे में हैं। दोनों पार्टियों के पास जम्मू और श्रीनगर में नगर निगम की सीटें हैं।
दोनों दल उन सभी सीटों पर भी उम्मीदवार उतारंेगे जो विपक्षी दलों के पास है।
उल्लेखनीय है कि एनसी और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में दोनों के बीच सीटों का समझौता हुआ था। हालांकि लद्दाख सीट पर दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications