सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत (लीड-1)
भुवनेश्वर, 28 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के पुरी जिले में रविवार तड़के एक ऑटो रिक्शा के एक ट्रक से टकरा जाने की वजह से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक वर्षीय बच्चे और एक महिला सहित ऑटो रिक्शा का चालक भी शमिल है।
पुरी में पिपिली के नजदीक एक ऑटो रिक्शा से सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक के टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई। अपने घर के चार सदस्यों को गंवाने वाला परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
परिवार की एक अन्य सदस्य मयूरी जायसवाल अस्पताल में मौत से जूझ रही हैं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार ट्रक का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications