कन्नड़ हास्य अभिनेता शंकर का निधन
फिल्म उद्योग के सूत्रों के मुताबिक 56 वर्षीय शंकर पीलिया से ग्रसित थे। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें उनके आवास पर ही मृत घोषित किया।
राजधानी से 400 किलोमीटर दूर स्थित उनके गृहनगर गड़ग में शंकर का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को किया गया।
वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उत्तर कर्नाटक के क्षेत्रीय अंदाज में संवाद अदायगी के जरिए शंकर ने कन्नड़ फिल्म जगत में विशेष स्थान हासिल किया था।
उन्होंने अपना सफर रंगमंच की दुनिया से शुरू किया था। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला मौका 'संचारी' से मिला था।
दुर्भाग्यवश, कन्नड़ फिल्म बिरादरी और कर्नाटक फिल्म चैंबर्स ऑफ कामर्स का कोई भी सदस्य तीन दशकों तक लोगों को हंसाने वाले इस शख्स को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications