महिला शिक्षक ने छात्र को हरी मिर्च खाने को मजबूर किया
पुलिस के अनुसार, सात वर्षीय छात्र ऋषभ गुप्ता के पिता सलिल गुप्ता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि छोटी सी शरारत के लिए शोभा जैन नामक शिक्षिका ने उनके बेटे के मुंह में जबरन हरी मिर्च ठूंस दी।
बिलासपुर के गौरेल्ला के रहने वाले सलिल गुप्ता ने एक निजी स्कूल की शिक्षिका जैन की शिकायत करते हुए कहा कि ऋषभ को यह दंड उसने शुक्रवार को कक्षा में दिया।
मिर्च खाने से ऋषभ के मुंह में सूजन आ गया और उसे शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
गौरेल्ला थाने के प्रभारी एम. पी. टंडन ने आईएएनएस से कहा, "जैन ने पूछताछ में यह स्वीकारा है कि उसने बच्चे से एक मिर्च खाने को कहा था, लेकिन इस बात से उसने इंकार किया है कि उसने कई मिर्च खाने के लिए ऋषभ पर दबाव डाला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications