उड़ीसा में 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "तीनों नक्सलियों ने हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने की इच्छा व्यक्त की है।"
आत्मसमर्पण करने वाली एकमात्र महिला लेडी मंडल उर्फ कनाला बंसाधारा क्षेत्र में सक्रिय थी। वह वर्ष 2003 में नक्सलियों से जुड़ी थी। पुलिस के अनुसार वह रायगदा और कंधमाल में भी सक्रिय थी।
कनाला के अलावा बिनायक और बिष्णु नाम के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। दोनों ही बंसाधारा क्षेत्र में सक्रिय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications