बंगाल के मशहूर रंगकर्मी कुमार रॉय का निधन
रॉय का जन्म वर्ष 1926 में दिनाजपुर (अब बांग्लादेश में है) में हुआ था। वह लोकप्रिय बांग्ला नाट्य समूह 'बहुरूपिया' से जुड़े हुए थे। वह बंगाल रंगमंच अकादमी के अध्यक्ष भी थे।
रॉय के पुत्र इंद्रप्रमीत रॉय ने आईएएनएस को बताया, "वह हृदय और फेफड़े संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें 18 फरवरी को आर. जी. कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका देहान्त आज (रविवार) सुबह 4.15 बजे हुआ।"
उन्होंने बताया कि रॉय ने अपना शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए आर.जी. कर अस्पताल को दान किया है।
उन्होंने कहा, "पिता का पार्थिव शरीर सोमवार को अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications