दिल्ली मेट्रो बना रही है अब तक का सबसे लंबा पुल
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "डीएमआरसी द्वारा काफी समय से इस लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह ओखला के समीप भारतीय रेलवे की लाइनों के ऊपर से होकर गुजरेगा।"
केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर मेट्रो लाइन के बीच ओखला और जसोला मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे इस पुल की लंबाई 250 मीटर होगी। हालांकि इस पुल को तीन भागों में बांटा गया है जिसमें से एक भाग की लंबाई 100 मीटर होगी जबकि दो अन्य भाग 75-75 मीटर के होंगे।
दिल्ली मेट्रो इस पुल को बनाने के लिए 'ब्रैकट निर्माण तकनीक' का प्रयोग कर रही है। इस पुल के निर्माण में लगभग 130 श्रमिक काम कर रहे हैं।
अनुज दयाल के मुताबिक इस पुल के निर्माण का काम काफी कठिन था, क्योंकि इसे 100 मीटर त्रिज्या के साथ काफी घुमावदार बनाया जा रहा था।
गौरतलब है कि मेट्रो के कार्यक्रम के मुताबिक यह परियोजना अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खलों से पहले तैयार हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications