चिली में मृतकों की संख्या 300 पार, जापान-न्यूजीलैंड में चेतावनी (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चिली के आंतरिक मंत्री एडमंडो पेरेज योमा ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैकड़ों लोगों के अभी भी गायब होने की संभावना व्यक्त की गई है। समझा जा रहा है कि ध्वस्त इमारतों के तले ये लोग दबे हो सकते हैं।

एडमंडो ने शनिवार को कहा था इस आपदा में काफी अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है और इस बारे में कोई आंकड़ा देना बहुत कठिन है। उन्होंने लोगों से सहायता की अपील करते हुए कहा कि सरकार राहत कार्यो में समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बरतना चाहिए। उधर, बचावकर्मियों ने कांसेपकियोन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और आशंका है कि वे मलबे में फंसे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वर्ष 1960 के बाद आया यह सबसे तेज भूकंप है।

चिली में भूकंप के बाद जापान के तटीय इलाकों में रविवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लोगों से तत्काल तटीय इलाकों को छोड़ने की अपील की गई है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि रविवार को स्थानीय समयानुसार अगले कुछ घंटों में उत्तरी द्वीप इलाकों में सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। संभावना जताई गई है कि जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो और इजू-ओगासवारा के क्षेत्रों में दोपहर एक बजे के करीब सुनामी आ सकती है।

उधर, न्यूजीलैंड में भी सुनामी को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। न्यूजीलैंड के मुख्य द्वीप से करीब 700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में चैटमैन द्वीप तक रविवार सुबह सुनामी की 0.5 मीटर ऊंची लहरें पहुंची। राष्ट्रीय सकंट प्रबंधन केंद्र ने कहा कि पूरे प्रशांत में 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सुनामी लहरें चल रही हैं और इससे न्यूजीलैंड तट पर एक मीटर ऊंची लहरें पैदा होने की आशंका है। तटीय इलाके के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।

पुलिस ने गिब्सबोर्न शहर और उत्तरी द्वीप ईस्ट कोप के छोटे समुदायों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार क्राइस्टचर्च के समीप निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों को छोड़कर ऊपरी इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को चिली में स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 3.34 बजे भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+