ओबामा ने जुलियाना स्मूट को नया सोशल सेक्रेटरी बनाया
स्मूट को सोशल सेक्रेटरी के साथ-साथ राष्ट्रपति के उप सहायक पद पर भी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा, "व्हाइट हाउस को समावेशी, सांस्कृतिक और गतिशील बनाने के लिए जुलियाना काफी मदद करेंगी। मैं और मिशेल, जुलियाना को अपनी टीम में शामिल कर बहुत खुश हैं।"
अपन नियुक्ति के बाद स्मूट ने कहा, "अपनी नई भूमिका को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ओबामा प्रशासन का सहयोग करने में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगी।"
स्मूट ओबामा के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान वर्ष 2008 में उनकी वित्तीय निदेशक थीं। ओबामा के लिए उन्होंने रिकार्ड फंड जुटाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications