विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ प्रशासन के अनुसार इस शहर में पिछले साल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 32,074 थी। इसकी तुलना में इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 37,967 हो गया।
चण्डीगढ़ पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनोद कालिया ने आईएएनएस को बताया, "इस साल पर्यटकों की तरफ से हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। जनवरी महीने में 75,435 घरेलू पर्यटक और 3,516 विदेशी पर्यटक घूमने आए। यह सिलसिला जारी रहा तो वर्ष 2010 तक पर्यटकों की संख्या 10 लाख तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा।"
कालिया ने कहा,"चण्डीगढ़ प्रशासन पर्यटन को लेकर गंभीर है। विदेशी सैलानियों के मद्देनजर रखते हुए हम उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।"
अधिकारी के मुताबिक चंडीगढ़ का सुकना झील, रॉक गार्डेन और रोज गार्डेन पूरे दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications