पुणे विस्फोट: मृतकों की संख्या 17 हुई

पुलिस के मुताबिक विस्फोट में घायल 23 वर्षीय युवती अदिति जिंदल ने पुणे के बुधरानी अस्पताल में शुक्रवार रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया। अदिति अंबाला की रहने वाली थी। वह बीते 14 दिनों से जिदंगी और मौत से लड़ रही थी। अदिति के शव को एक विशेष विमान से उसके गृहनगर अंबाला भेजा गया।
इस विस्फोट में पांच विदेशी नागरिक और 12 भारतीय मारे गए थे। 12 घायलों का अभी भी पुणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications