स्विट्जरलैंड के खिलाफ जिहाद का ऐलान

पूर्वी लीबिया में स्थित बेंघाजी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में गद्दाफी ने कहा, "अगर स्वीट्जरलैण्ड हमारा पड़ोसी देश होता तो मैं उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देता।" उन्होंने कहा, "मुसलमानों को दुनिया के इस्लामी देशों को लांमबंद करने की जरूरत है और स्वीट्जरलैण्ड के जहाजों को बंदरगाहों पर रुकने, विमानों को उतरने और उनकी वस्तुओं को देश में प्रवेश करने से मना कर देना चाहिए।"
गौरतलब है कि जिनेवा में वर्ष 2008 में गद्दाफी के बेटे हन्नीबल द्वारा कथित रूप से एक नौकर को पीटने की वजह से उनकी पत्नी सहित उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। तब से लीबिया और स्वीट्जरलैण्ड के संबंधों में खटास आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications