एयर इंडिया के दो कर्मचारियों पर चोरी का आरोप

पुलिस ने बताया कि एयर इंडिया के दो कर्मचारियों पर 15 फरवरी को एक रजिस्टर्ड चेक-इन बैग से दो लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया गया है। यह बैग शहर की एक बड़ी टूर ऑपरेटर कंपनी अकबर ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित था। इसे एयर इंडिया की मुंबई-कोच्चि उड़ान ए1-690 के लिए आरक्षित कराया गया था और बाद में यह टूर कंपनी को नहीं मिला। जांच ने पुलिस को एयर इंडिया के दो लदानकर्मियों जगदीश कीर और गणेश खेडेकर तक पहुंचाया और नकदी बरामद कर ली गई।
एक अन्य मामले में पुलिस ने कार्गो परिसर से मोबाइल फोन चुराने वाले एक सात सदस्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। मुंबई की एक कंपनी ने दिसम्बर 2009 में लंदन जाने वाले एक पैकेट से 50 सैमसंग मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 97,000 रुपये कीमत के 25 मोबाइल फोन भी गिरोह के सदस्यों के पास से बरामद किए। इस बात की जांच की जा रही है कि इनका संबंध एयर इंडिया के दोनों गिरफ्तार कर्मचारियों से है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications