छात्रा को अगवा कर 3 सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
यह घटना जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव की है जहां गांव के निकट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा के साथ तीन सहपाठियों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
बड़ौत थाना प्रभारी आर.के.सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।"
सिंह ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी तभी उसके साथ पढ़ने वाले तीन लड़के उसे पिस्तौल दिखाकर पास के एक खंडहर में ले गए और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शनिवार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ौत-बागपत मार्ग अवरुद्ध कर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications