एमआईटी बेंगलुरू में नवीन प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित करेगा
वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया भर से करीब 100 व्यापार और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ अगले महीने बेंगलुरू में नए विचारों तथा बाजार में उपयोग के लिए तैयार प्रौद्योगिकी पर चर्चा के लिए वार्षिक नवीन प्रौद्योगिकी सम्मेलन 'ईएमटेक 2010' में हिस्सा लेंगे।
साइबर मीडिया के सहयोग से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्न ोलॉजीस (एमआईटी) का दो दिवसीय प्रौद्योगिकी समीक्षा सम्मेलन आठ मार्च से बेंगलुरू में शुरू होगा।
इस सम्मेलन में हरित कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, परिवहन के स्वच्छ विकल्पों और तेज ऊर्जा ग्रिड जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर विचार होगा। इसमें एक विशेष सत्र स्वास्थ्य जांच की नई खोजी गई पद्धतियों और उपेक्षित रोगों के बारे में होगा, जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी तक नहीं शुरू की गई पद्धतियों पर ध्यान दिया जाएगा। सम्मेलन में नैनो टेक्न ोलॉजी पर भी एक विशेष सत्र होगा।
एमआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की डीन सुब्रा सुरेश और कई अन्य विशेषज्ञ अध्यक्ष मंडल का हिस्सा होंगे।
भारत के शीर्ष जैवभौतिकी वैज्ञानिक तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद के निदेशक समीर के.ब्रह्मचारी और जैव प्रौद्योगिकी उद्यमी किरन मजमूदार शॉ भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications