जमुई में नहीं मनेगी होली!

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जमुई जिला के अध्यक्ष अशोक राम ने शनिवार को बताया कि अभय सिंह की मौत केवल जनता दल-युनाइटेड के लिए क्षति नहीं है बल्कि यह पूरे जमुई के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि जमुई विधानसभा में इस वर्ष राजद के कार्यकर्ता होली नहीं मनाएंगे।
पढ़ें- बिहार की अन्य खबरें
जमुई में युवाओं के रोल मॉडल बन चुके अभय की मौत के गम में डूबे उनके बचपन के मित्र सौरभ बताते हैं कि वह इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी को होली मनाने से मना नहीं कर रहे हैं परंतु जो मातम पसरा है वह दो दिन में समाप्त हो जायेगा ऐसा नहीं लगता। इस संदर्भ में जदयू के लोग सदमे के कारण कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। बस वे कह रहे हैं बहुत बुरा हुआ।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी होली नहीं मनाने की बात कही थी। शुक्रवार तड़के विधायक अभय सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। इसके पूर्व उन्होंने अपनी पत्नी और दूधमुंहे बच्ची को भी गोली मार दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications