फिलीपींस में 13 लोगों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अबू सैयाफ नामक आतंकवादी संगठन ने बैसीलेन प्रांत स्थित टुबिगेन गांव पर हमला कर दिया, जिसमें 13 लोग मारे गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एंटोनियो मेनडोजा ने कहा कि मृतकों में एक सुरक्षाकर्मी और 12 नागरिक शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले में कई लोग घायल हो गए।
मेनडोजा ने कहा कि घायलों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications