कछुओं के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस ने दो संदिग्ध महिला तस्करों को 130 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया।इटावा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी ए.के.सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार रात को स्टेशन के समीप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से कछुए बरामद किए गए।

सिंह ने कहा कि दोनों ने स्वीकारा कि वे पिछले कई सालों से कोलकाता स्थित वन्य जीवों की अंगो की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के लिए काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे बरामद कछुए कहां से लेकर आई थीं।

जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक बरामद कछुओं में कुछ जिंदा थे, जिन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+