भारत-सऊदी संबंधों से जुड़े कुछ तथ्य
- सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 25 अरब डॉलर का व्यापार होता है।
- सऊदी अरब भारत के लिए हाइड्रोकार्बन का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। भारत में आयातित कच्चे तेल का 20 प्रतिशत सऊदी अरब से आता है।
- सऊदी अरब में लगभग 500 भारतीय संयुक्त उपक्रम हैं। इन उपक्रमों के जरिए दो अरब डॉलर का निवेश हुआ है।
- शूरा परिषद को मनमोहन सिंह द्वारा संबोधित किया जाना एक बड़ा सम्मान होगा। यह परिषद सऊदी अरब के शीर्ष बौद्धिक संभ्रांतों की एक प्रभावशाली संस्था है। इसके सदस्यों की नियुक्ति सऊदी के शाह द्वारा की जाती है।
- वर्ष 2006 में सऊदी के शाह अब्दुल्लाह के भारत दौरे के बाद से दोनों पक्षों के बीच 19 मंत्रिस्तरीय आदान-प्रदान हो चुके हैं और इस दौरान व्यापार बढ़ कर तीन गुना हो गया है।
- खाड़ी देशों में रहने वाले 50 लाख भारतीयों में से कोई 18 लाख भारतीय सऊदी अरब में रहते हैं।
- पिछले वर्ष हज के लिए भारत से 167,000 यात्री सऊदी अरब गए थे। भारत से हज यात्रियों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications