दक्षिण-दक्षिण कॉरीडोर के लिए रेलवे जल्द कराएगा सर्वेक्षण
बेंगलुरू, 27 फरवरी (आईएएनएस)। रेल राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गोवा को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना दक्षिण-दक्षिण फ्रेट कॉरीडोर के लिए जल्द ही सर्वेक्षण कराया जाएगा।
मुनियप्पा ने संवाददाताओं से कहा, "हमारे राजस्व का मुख्य स्रोत माल ढुलाई है। इसलिए दक्षिण-दक्षिण कॉरीडोर के लिए इस साल प्राथमिक सर्वेक्षण कराया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम मैसूर-मादिकेरे, गदग-हरिहर, थालासेरी-मैसूर और टुमकुर-दावानगिरी रेल लाइनों के लिए भी सर्वेक्षण करवाने जा रहे हैं।"
रेल बजट में नए वित्त वर्ष के लिए कुल 41,426 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है, जिसमें दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के लिए 1,450 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है, जबकि पिछले बजट में यह राशि 1,026 करोड़ रुपये थी।
मंत्री ने कहा, "राज्य में 1,163 किलोमीटर लंबी 12 नई रेल लाइनों के सर्वेक्षण में 3.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा चार नई परियोजनाओं के लिए 1233 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications