कर चोरी के आरोप में अदानी समूह का प्रबंध निदेशक गिरफ्तार (लीड-1)

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, " हमने राजेश अदानी को 1.07 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।"

उधर, पणजी के पुलिस अधीक्षक एस. एस. गवली ने संवाददाताओं से कहा "राजेश अदानी को शनिवार सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए हम उन्हें रविवार को गोवा लाएंगे।"

सीबीआई के अनुसार, अदानी की गिरफ्तारी सीबीआई की गोवा शाखा में उनके खिलाफ 25 अप्रैल 2008 को मामला दर्ज होने के तहत हुई है। इसके अलावा गोवा के सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के 10 अधिकारियों के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 2005-06 में अदानी समूह द्वारा आयात किए गए दो खेपों का कम मूल्यांकन किया। इससे विभाग को करीब 1.07 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

गवली ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग के 10 अधिकारियों के अलावा मुंबई की गणेश बेंजोप्लास्ट लिमिटेड और गोवा की जे. ए. एफ. लीटाओ एंड संस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घोटाला 2006 और 2007 में हुआ था और मामला 2008 में दर्ज किया गया। मामले की विस्तृत जांच करने के बाद हमने गिरफ्तारी का निर्णय लिया।

वर्ष 1988 में स्थापित अदानी समूह का खेल, ऊर्जा, रियल इस्टेट, कृषि, तेल और गैस जैसे कई क्षेत्रों में कारोबार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+