समूहिक बलात्कार व हत्या की गुत्थी उलझी

बांदा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना अंतर्गत पतरहा गांव में गुरुवार को मां-बाप को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर कथित तौर पर पांच लोगों द्वारा एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या करने का मामला और उलझ गया है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि गिरवां पुलिस ने गुरुवार को पतरहा गांव के रामहित द्विवेदी के दो मंजिले मकान से उनकी बेटी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया था। इस घटना के बाद पिता ने तीन पड़ोसियों और दो अन्य लागों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लड़की के पिता ने यह भी कहा था कि आरोपितों ने तमंचे के बल पर मुझे और मेरी पत्नी को बंधक बनाकर मेरी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया था कि पोस्टमार्टम में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र का कहना है कि 'रंजना ने आत्महत्या की है।' पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कारण मामला उलझ गया है। पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए वादी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+