संयुक्त राष्ट्र ने काबुल हमले की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने एक बयान में कहा कि वह काबुल में शुक्रवार को हुए बम हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
काबुल के एक होटल और गेस्टहाउस में हुए बम हमले में अफगान नागरिकों के अलावा विदेशी नागरिक भी मारे गए। इनमें भारतीय भी शामिल हैं।
मून ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications