अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार यह मामला जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के बनगांव का है जहां शुक्रवार रात गांव के बाहर जंगल में छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
थाना प्रभारी कपिलमुनि सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "सूचना के आधार पर हमने अवैध शस्त्र फैक्टरी की चारों तरफ से घेराबंदी की। तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।"
तस्करों द्वारा संचालित की जा रही अवैध फैक्ट्री से 4 बंदूकें, चार पिस्तौल, चार तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि इस फैक्ट्री से हथियार बनाकर पूर्वाचल के साथ-साथ बिहार में उनकी तस्करी करते थे। तस्कर गोंडा और आस-पास के जिलों के रहने वाले हैं। तस्करों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications