परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा कि 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रपति वाशिंगटन के कन्वेंशन सेंटर में एक परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का उद्देश्य मूल्यवान परमाणु पदार्थो की सुरक्षा और परमाणु आतंकवाद के खतरे को रोकने के लिए सामूहिक उपायों पर विचार करना है।
शिखर सम्मेलन की पुष्टि इस महीने के आरंभ में जेनेवा में रूस और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों की कटौती पर वार्ता के फिर शुरू होने के बाद हुई। दोनों देशों के बीच की स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (स्टार्ट) पांच दिसम्बर 2009 को समाप्त हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications