काबुल से जम्मू निवासी का शव रविवार को लाया जाएगा
जम्मू, 27 फरवरी (आईएएनएस)। काबुल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए जम्मू के नागरिक भोला राम का शव रविवार को स्वदेश वापस लाया जाएगा। इस हमले में नौ भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हुई थी।
जम्मू के रहने वाले भोला राम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में उप महाप्रबंधक थे। वह आधिकारिक काम से काबुल गए थे।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनका शव रविवार को लाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications