पाकिस्तान में आतंकी हमला, 4 मरे (लीड-1)
करक के पुलिस प्रमुख गुल शाहिद खान के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने थाने के द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदी एक गाड़ी को पुलिस थाने से भिड़ा दिया।
गुल शाहिद खान के अनुसार मृतकों में यूनियन काउंसिल के एक सदस्य, दो पुलिसकर्मी और एक बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि इस हमले में 12 पुलिसकर्मियों सहित 23 लोग घायल हुए हैं।
बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों के मुताबिक इस बम विस्फोट के लिए 100 किलोग्राम विस्फोटक का प्रयोग किया गया जिससे पुलिस स्टेशन का बाहरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications