मुजफ्फरनगर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत

पुलिस के मुताबिक शामली क्षेत्र के गांव करमू खेड़ी में ग्रामीणों और सीमा के परिजनों ने बागपत के रहने वाले सुभाष को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

पुलिस अधीक्षक (देहात) राजाबाबू ने बताया, "सुभाष काफी दिनों से युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार शाम को भी जब सीमा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तो सुरक्षा की दृष्टि से गांव के ही कुछ युवक और सीमा का भाई उसके साथ हो लिए। सुभाष ने रास्ते में फिर सीमा के साथ छोड़छाड़ करते हुए उसके साथ शादी करने की जिद की। उसी समय सुभाष और सीमा के भाई के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान सुभाष ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों और लड़की के परिजनों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।"

पुलिस के अनुसार इस दौरान मारपीट करने की वजह से घायल सुभाष को इलाज के बाद थाने में ही रखा गया था। शनिवार सुबह अचानक फिर से तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सुभाष शामली के इंदिरा नगर में रहता था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, बलवा के 12 मामले दर्ज हैं।

उधर, सुभाष के परिजनों का कहना है लड़की के साथ प्रेम प्रसंग की बात उन्हें पता थी, जिसका विरोध किया जा रहा था।

पुलिस अब इस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। सुभाष के विरुद्ध युवती के परिजनों की तरफ से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+