चिली में भूकंप के बाद सुनामी, 78 मरे (लीड-5)
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवास्ती' के अनुसार, बैचलेट ने कहा कि रॉबिन्सन क्रूसो द्वीप पर तीन मीटर ऊंची लहरें उठने से यहां के गांव बाढ़ में डूब गए हैं, जिससे लोग ऊंची जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा है कि सुनामी की वजह से यहां भारी तबाही हुई है।
शक्तिशाली भूकंप की वजह से लैटिन अमेरिकी देशों में काफी नुकसान हुआ है। यह भूकंप चिली के दूसरे सबसे बड़े शहर कांसेप्सियन से लगभग 89 किलोमीटर पूर्वोत्तर में आया था।
गृह मंत्री एडमुंडो पेरेज योमा ने कहा कि संचार व्यवस्था बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।
इस शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत कार्यो की समीक्षा के लिए राष्ट्रपति मिचेल बैचलेट राष्ट्रीय आपदा केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने अपील जारी करके लोगों से घर में रहने को कहा है।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चिली और पेरु के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। वहीं इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टारिका में कम खतरे की चेतावनी जारी की गई थी।
चिली के समाचार चैनलों में राजधानी सेंटियागो में इमारतों, सड़कों और पुलों के नुकसान की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
सेंटियागो में रहने वाले लोगों के मुताबिक भूकंप आने के बाद बिजली चली गई। बिजली और जलापूर्ति अस्थाई रूप से बाधित हो गई है। साथ ही कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
सुनामी के खतरे वाले देशों की सूची में करीब 50 देश शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications