कर चोरी में अदानी समूह का प्रबंध निदेशक गिरफ्तार
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, " हमने राजेश अदानी को 1.07 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।"
अधिकारी ने बताया कि अदानी की गिरफ्तारी सीबीआई की गोवा शाखा में उनके खिलाफ 25 अप्रैल 2008 को मामला दर्ज होने के तहत हुई है। इसके अलावा गोवा के सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के 10 अधिकारियों के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया गया है।
सीबीआई के अनुसार, इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 2005-06 में अदानी समूह द्वारा आयात किए गए दो खेपों का कम मूल्यांकन किया। इससे विभाग को करीब 1.07 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
वर्ष 1988 में स्थापित अदानी समूह कई कारोबारों से जुड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications