क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
देश के लिए बड़ी चुनौती है हृदय रोग : प्रधानमंत्री
सिंह ने हृदय शल्य चिकित्सकों के एक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए कहा, "हृदय रोग के कारण समय पूर्व मौतों के चलते देश को वर्ष 2000 में जीवन के 92 लाख संभावित फलदायी वर्षो का नुकसान हुआ है। मृतकों में 35-64 वर्ष की उम्र के लोग शामिल हैं।"
अध्ययनों के अनुसार भारत में जीवन के संभावित फलदायी वर्ष का नुकसान वर्ष 2000 में चीन के 66 लाख वर्ष और अमेरिका के 16 लाख वर्ष के मुकाबले 92 लाख वर्ष था। वर्ष 2030 में भारत का आंकड़ा चीन के 104 लाख वर्ष और अमेरिका के 19 लाख वर्ष के मुकाबले 179 लाख वर्ष होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें