मुजफ्फरनगर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार
एस.पी. सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एन्टी ऑटो थेफ्ट सेल प्रभारी अमन सिंह व अजय त्यागी ने इलाके के नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जट मुसेड़ा के एक खण्डहर पड़े मकान में छापा मार कर वहां अवैध शस्त्र बनाते हुए तुफैल, रईस एवं देवेन्द नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में अधबने अवैध शस्त्र एवं इसे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में राइफल 315 बोर देशी, एक बन्दूक 12 बोर, छह तमंचे 315 बोर, तीन अधिया 315 बोर,अधबने पांच अन्य तमंचे, तीन अधबनी बन्दूकें12 बोर और नौ तमंचे अर्धनिर्मित, 25 अधबने तमंचे 315 बोर और 102 तमंचों की नाल 315 बोर और 24 नाल लोहा तमंचा 315 बोर बरामद किया है।
इसके अलावा 10 बट बाडी लोहा, 15 नाल लोहा 315 बोर, 3 नाल लोहा 315 बोर, पांच नाल लोहा, 12 बोर 100 गुल्ले लोहा, 315 बोर 1100 स्प्रिींग छोटी व बड़ी और 18 रोड लोहा, 81 अदद चाप लोहा, 200 पेंच लोहा सवा इंच, एक बड़ी मशीन बर्मा, 2 ड्रील मशीन बिजली मोटर से चलने वाली और तीन बेलडिंग मशीन, 45 आरी एवं जिन्दा कारतूस 315 बोर और 12 बोर एवं अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले पांच साल में यह सबसे बड़ी हथियार फैक्ट्री की बरामदगी है। पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध के धारा 355,10 धारा 3, 5, 25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 1000 रुपये से पांच हजार रुपयों तक लोगों को अवैध हथियार बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications